Views: 47
0 0
बरहरवा प्रेस क्लब ने पत्रकार पर हमले के खिलाफ जताया विरोध,तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा प्रेस क्लब ने पत्रकार पर हमले के खिलाफ जताया विरोध,तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा

बरहरवा संवाददाता। बरहरवा प्रेस क्लब द्वारा गुरुवार को बरहरवा कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक आनंद की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीते दिनों हजारीबाग में पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की गई। इस दौरान सभी पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध…

बरहरवा प्रेस क्लब ने पत्रकार पर हमले के खिलाफ जताया विरोध,तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा
Read Time:2 Minute, 50 Second
बरहरवा प्रेस क्लब ने पत्रकार पर हमले के खिलाफ जताया विरोध,तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा

बरहरवा संवाददाता। बरहरवा प्रेस क्लब द्वारा गुरुवार को बरहरवा कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक आनंद की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीते दिनों हजारीबाग में पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की गई।

इस दौरान सभी पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और सर्वसम्मति से झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास को आवेदन सौंपते हुए तीन सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया।

मांग पत्र में प्रमुख रूप से घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की शीघ्र पहचान कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून को अविलंब लागू करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यकतानुसार मंत्री पद से हटाने की कार्रवाई करने की मांग भी शामिल है।

प्रेस क्लब के संरक्षक रमेश हेम्ब्रम ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एवं उनके सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रभावित करती हैं।

उन्होंने मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो पत्रकार लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

बैठक में दीपक आनंद, फरोग अहसन, देवजीत कुशवाहा, भास्कर यादव, मकसूद मल्लिक, राहुल कुमार कुशवाहा, भक्ति पांडे, मुशर्रफ हुसैन, संतोष शर्मा, संतोष तिवारी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Loading

बरहरवा प्रेस क्लब ने पत्रकार पर हमले के खिलाफ जताया विरोध,तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports