अपराधझारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending
मनिका:20 साल पुराने हत्या मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मनिका थाना कांड संख्या 17/2002 में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,आरोपी बीरन उरांव पकड़ा गया

Views: 9
Read Time:1 Minute, 14 Second
लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को मनिका थाना कांड संख्या 17/2002, दिनांक 24 अप्रैल 2002, धारा 302/201 भा.दं.वि. के तहत दर्ज मामले में फरार स्थायी वारंटी अभियुक्त बीरन उरांव को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीरन उरांव, पिता लालदेव उरांव, ग्राम डोंकी, थाना मनिका, जिला लातेहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब 20 वर्षों से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
![]()




