Views: 251
0 0
मज़दूर संघ सीएफटी यूआई गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न:कई लोगों ने किया सदस्यता ग्रहण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मज़दूर संघ सीएफटी यूआई गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न:कई लोगों ने किया सदस्यता ग्रहण

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला:- संघ सीएफ टी यू आई गुमला जिला कार्यालय आजाद बस्ती गुमला में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से मजदुरों, गरीबों, असहायों, के समस्या को लेकर चर्चा किया गया है। बैठक का अध्यक्षता महिला विंग प्रदेश सचिव सुनीता कुमारी ने की है। जिसमें मजदुरों को सरकारी दर पर…

मज़दूर संघ सीएफटी यूआई गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न:कई लोगों ने किया सदस्यता ग्रहण
Read Time:3 Minute, 38 Second
मज़दूर संघ सीएफटी यूआई गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न:कई लोगों ने किया सदस्यता ग्रहण


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख

गुमला:- संघ सीएफ टी यू आई गुमला जिला कार्यालय आजाद बस्ती गुमला में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से मजदुरों, गरीबों, असहायों, के समस्या को लेकर चर्चा किया गया है। बैठक का अध्यक्षता महिला विंग प्रदेश सचिव सुनीता कुमारी ने की है। जिसमें मजदुरों को सरकारी दर पर मजदूरी नहीं मिल रहा है साथ ही जिला से लगातार पलायन हो रहा है इस संबंध में जिला प्रशासन वा झारखंड सरकार विशेष रूप से ध्यान नहीं दे रहे हैं।।साथ ही महिलाओं पर लगातार शोषण हो रहा है इस पर भी जिला प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है।आज हमारे जिला में 70से 80 हजार मजदुर है जिसमें लगभग 8से 10हजार मजदूरों का ही रजिस्ट्रेशन श्रम विभाग गुमला में हुआ है जो चिंता की बात है।।पुरे झारखंड प्रदेश में पांच लाख से अधिक मजदूर हैं जिसमें कुल 80हजार मजदूरों का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है ये एक गंभीर मामला है इस पर झारखंड सरकार और केंद्र सरकार को भी चाहिए कि मजदूरों के हित में कुछ ठोस पहल करें।। मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन ने आज कहा कि अगर मजदूरों को अपने राज्य अपने जिले में रोजगार उपलब्ध होता तो बाहर प्रदेशों में जा कर मजदूर शोषण नही होते।आये दिन हमारे मजदूरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है अगर इन सभी मामलों में जिला प्रशासन, राज्य सरकार, केंद्र सरकार गंभीर हो कर कोई पहल नहीं करती है तो मजदूर संघ सीएफ टी यू पुरे झारखंड प्रदेश में आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे।
मौके पर मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन खान, प्रदेश सचिव महिला विंग सुनीता कुमारी, महिला जिला प्रभारी आसेन बड़ा, जिलाअध्यक्ष रजाक बक्स, उपाध्यक्ष अलि हुसैन अंसारी, मो जाबेद आलम नगर अध्यक्ष गुमला, मो जफर, जिला सचिव,नंदलाल महतो,सालिख उरांव, खुद्दी उरावं, संतोष भगत, (चैनपुर) अमृत लाल लकड़ा, धमेंद्र कुमार महतो ( रायडीह)मो सजजु, अमृत लाल लकड़ा,सुकरु उरांव,मनू बक्स, राजेंद्र साहु, बासुदेव लोहरा, सुलेमान मिंज, प्रेम बड़ाईक,समीम मीर, लक्ष्मी देवी,इंमतियाज अंसारी,बिजय कुमार साहू,मो मिस्टर,फिरु उरांव,मो गुड्डू, राहुल कुमार, सहित अन्य क‌ई सदस्य मौजूद थे। वहीं मजदूर संघ सीएफ टी यू आई गुमला जिला टीम में 16लोग सदस्य ग्रहण किया। जिसमें रायडीह, चैनपुर, जारी,डुमरी, पालकोट, बसिया,घाघरा,कामडारा, प्रखंड वा लोहरदगा जिला के लोग शामिल हुए।

Loading

मज़दूर संघ सीएफटी यूआई गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न:कई लोगों ने किया सदस्यता ग्रहण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports