झारखंड समाचाररांचीस्थानीय समाचार

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की रांची जिला बैठक संपन्न

Views: 122
0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second

न्यूज़ अप्रैजल के संपादक प्रभाकर कुमार श्रीवास्तव बने उपाध्यक्ष

रांची:भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की झारखंड राज्य इकाई, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की रांची जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बुढ़मू में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की।

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की रांची जिला बैठक संपन्न

बैठक में संगठन को सशक्त एवं प्रभावी बनाने, जिला कमेटी के विस्तार तथा आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रूपरेखा तय करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान रांची जिला कमेटी का विस्तार करते हुए कई सक्रिय सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित सदस्यों को जिम्मेदारी देना जरूरी है, ताकि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा प्रभावी ढंग से की जा सके।

उन्होंने आगामी 1 मई को पतरातु लेक रिजॉर्ट में आयोजित होने वाली वर्किंग कमेटी की बैठक को सफल बनाने पर जोर दिया और सभी सदस्यों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की रांची जिला बैठक संपन्न

बैठक का संचालन झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय प्रबंधक आकाश सोनी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज की सशक्त आवाज होते हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है।

इस अवसर पर न्यूज़ अप्रैजल के संपादक प्रभाकर कुमार श्रीवास्तव को रांची जिला इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया।

नवगठित रांची जिला कमेटी इस प्रकार है:

  • अध्यक्ष: पंकज कुमार सिंह
  • उपाध्यक्ष: प्रभाकर कुमार श्रीवास्तव, मोहसिन खान
  • महासचिव: विपिन नायक
  • सचिव: नरेश चौरसिया, अब्दुल रशीद, राकेश सिंह, नौशाद खान
  • कोषाध्यक्ष: अशोक सिंह
  • कार्यसमिति सदस्य: अरविंद कुमार, आसिफ अंसारी, सुमित केसरी, मुमताज अहमद, दिलीप सोनी

अंत में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button