Views: 45
0 0
Latehar News:भैंसादोन ग्राम सभा का सर्वसम्मत निर्णय: बिनाअनुमति सर्वे/प्रवेश पर होगी कड़ी कार्रवाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Latehar News:भैंसादोन ग्राम सभा का सर्वसम्मत निर्णय: बिनाअनुमति सर्वे/प्रवेश पर होगी कड़ी कार्रवाई

बालूमाथ (लातेहार), 12 अप्रैल 2026: प्रखंड अंतर्गत भैंसादोन गांव स्थित दुर्गा मंडप परिसर में रविवार को ग्राम सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ने की, जबकि जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में हाल के दिनों में ड्रोन के माध्यम से किए जा…

Latehar News:भैंसादोन ग्राम सभा का सर्वसम्मत निर्णय: बिनाअनुमति सर्वे/प्रवेश पर होगी कड़ी कार्रवाई
Read Time:3 Minute, 15 Second
Latehar News:भैंसादोन ग्राम सभा का सर्वसम्मत निर्णय: बिनाअनुमति सर्वे/प्रवेश पर होगी कड़ी कार्रवाई

बालूमाथ (लातेहार), 12 अप्रैल 2026: प्रखंड अंतर्गत भैंसादोन गांव स्थित दुर्गा मंडप परिसर में रविवार को ग्राम सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ने की, जबकि जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक में हाल के दिनों में ड्रोन के माध्यम से किए जा रहे सर्वे और बाहरी लोगों की बिना सूचना गांव में आवाजाही के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई। ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि भविष्य में किसी भी कंपनी या अनजान व्यक्ति द्वारा गांव में प्रवेश कर सर्वे या अन्य गतिविधि करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि गांव में किसी भी प्रकार की गतिविधि शुरू करने से पहले ग्राम सभा की अनुमति अनिवार्य होगी।

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि बिना सूचना और अनुमति इस प्रकार की गतिविधियां पूरी तरह अनुचित हैं और यह गलत परंपरा की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि संबंधित कंपनी द्वारा न तो पंचायत प्रतिनिधियों, न ग्राम प्रधान और न ही ग्रामीणों को किसी प्रकार की सूचना दी गई, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने ग्राम सभा के निर्णय को उचित बताते हुए ग्रामीणों के साथ खड़े रहने की बात कही।

Latehar News:भैंसादोन ग्राम सभा का सर्वसम्मत निर्णय: बिनाअनुमति सर्वे/प्रवेश पर होगी कड़ी कार्रवाई

बैठक के दौरान ग्राम प्रधान ने अनीता देवी एवं अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में संबंधित ड्रोन को स्थानीय थाना को सौंप दिया, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर संजय यादव, उदय यादव, मुखिया पति रामवृक्ष, सौरव यादव, नंदकुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य बीरबल जी, भारत यादव, भोला यादव, अंबिका यादव, फुलदेव यादव, बिहारी यादव, विश्वनाथ मुंडा, धाधू ग्राम प्रधान, दशरथ यादव, सूरत यादव, निर्मल यादव, बालेश्वर यादव, बसंती उरांव, बालकिशन यादव, गोवर्धन यादव, वीरेंद्र यादव, काबिलाश यादव, विनोद यादव, जितेंद्र यादव, विनोद प्रजापति, देवनाथ उरांव, रामलाल उरांव (गेरेंजा), बिट्टू सिंह, प्रवीण सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक में सभी ग्रामीणों ने एकजुटता के साथ ग्राम सभा के इस निर्णय का समर्थन किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

One response to “Latehar News:भैंसादोन ग्राम सभा का सर्वसम्मत निर्णय: बिनाअनुमति सर्वे/प्रवेश पर होगी कड़ी कार्रवाई”

  1. जनता_आवाज़ Avatar

    यह बहुत अच्छी खबर है, ग्राम सभा का यह निर्णय स्थानीय लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। उम्मीद है कि इससे अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports