बोकारो स्टील सिटी।
बोकारो के सेक्टर–5 स्थित बोकारो क्लब में रविवार को चित्रगुप्त महापरिवार द्वारा राज्य स्तरीय कायस्थ महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और रांची सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कायस्थ समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए।
कायस्थों की चुनौतियों पर मंथन, एकता को मजबूती देने की आवश्यकता पर जोर
सम्मेलन में वक्ताओं ने बदलते सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य में कायस्थ समाज के सामने बढ़ती चुनौतियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि—
- आज जब जातिगत आधार पर राजनीति और सरकारें बन रही हैं, तब कायस्थ समाज संख्या बल व एकता की कमी के कारण पिछड़ रहा है।
- सरकारी प्रपत्रों में श्रीवास्तव, अम्बष्ट, कर्ण, सक्सेना, भटनागर, माथुर, कुलश्रेष्ठ जैसे उपनाम अलग–अलग दर्ज होने से समाज राजनीतिक रूप से विभाजित दिखाई देता है।
- जातिगत आरक्षण नीति के चलते कई योग्य कायस्थ युवा सरकारी नौकरियों से वंचित रह जाते हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होता है।
वक्ताओं ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती एकता का अभाव और आपसी अहंकार है, जो समाज की सामूहिक प्रगति में बाधक है। सभी ने कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास हेतु आत्ममंथन और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।
वरिष्ठ नेताओं ने भेजी शुभकामनाएँ
महासम्मेलन को सफल आयोजन बताते हुए कई जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं, जिनमें प्रमुख हैं—
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कांत प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष बाल मुकुंद सहाय, मंत्री संजय प्रसाद यादव, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व मंत्री एवं प्रयागराज पश्चिम विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, तथा “दामोदर बचाओ आंदोलन’’ के बोकारो जिला संयोजक सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा।
पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफल
कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक जयशंकर जयपुरीयार, मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा, सलाहकार राजकुमार श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, उपाध्यक्ष रंजन कुमार दीपक, कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिन्हा, वरीय उपाध्यक्ष रमन सिन्हा, महासचिव भैया प्रीतम, सचिव जगतपति प्रसाद, कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा, सह-कोषाध्यक्ष राज श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी सुदीप सिन्हा व नितेश वर्मा, तथा महिला सदस्यों डॉ. शकुंतला कुमार, रेखा सिन्हा, अर्पिता सिन्हा, कल्पना गयासेन, सुनीता सिन्हा सहित दर्जनों पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे।