लातेहारझारखंड समाचार

मनिका में चोरी की घटना का खुलासा, पुलिस ने कुछ ही घंटों में सभी चोरों को किया गिरफ्तार

Views: 119
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second
मनिका में चोरी की घटना का खुलासा, पुलिस ने कुछ ही घंटों में सभी चोरों को किया गिरफ्तार

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,


मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने चोरी की घटना के कुछ ही घंटों में तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को लखन प्रसाद एवं कन्हाई साव ने अपनी दुकान का ताला तोड़कर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घटना में शामिल मनजीत पासवान (19), कुणाल कुमार (15), राहुल प्रसाद (16) — सभी निवासी मनिका बेलवाटांड़, तथा करण कुमार (17) निवासी मनिका बेलवाटांड़ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने चारों के पास से चोरी की गई सभी सामान भी बरामद कर ली है। तीन नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया, जबकि एक आरोपी को लातेहार मंडल कारा भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रखंड को अपराध मुक्त बनाना प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button