स्थानीय समाचार

तुकबेरा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ऑनस्पॉट लाभुकों को मिला लाभ

Views: 1814
0 0
Read Time:3 Minute, 51 Second
तुकबेरा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ऑनस्पॉट लाभुकों को मिला लाभ

नावा बाजार (पलामू):– प्रखंड क्षेत्र के तुकबेरा पंचायत सचिवालय परिसर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नावा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, उपप्रमुख मिर खुर्शीद आलम तुकबेरा पंचायत मुखिया बिनोद विश्वकर्मा , जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, पंसस प्रभा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया बिनोद विश्वकर्मा व संचालन जवाहर पासवान ने की। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने शिविर में पहुंचे लाभुकों को सर्व पेंशन योजना ,पशुधन विकास योजना ,आयुष्मान भारत कार्ड, मुख्यमंत्री अबुआ आवास, आधार पंजीकरण, शिक्षा विभाग के छात्रवृत्ति पोशाक वितरण, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,मनरेगा से दीदी बड़ी योजना सिंचाई कप निर्माण,जेसीपीएल , खाद्य आपूर्ति से राशन कार्ड हरा कार्ड,कृषि से किसान क्रेडिट कार्ड ,बिरसा हरित ग्राम योजना , आंगनबाड़ी केंद्र से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बाल विकास परियोजना से महिलाओं को निशुल्क पोषाहार, गोद भराई रसम, शिशुओं को अनुप्रास योजना सहित 18 स्टॉलो के लाभ तथा उपलब्धता के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायतवासी को महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ा कर अंतिम व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने का उद्देश्य है। है। शिविर में सरकारी संपत्तियों का वितरण मनरेगा से तुकबेरा पंचायत के लाभुकों को 24 बिरसा सिंचाई कुप निर्माण स्वीकृति पत्र दिया गया, मनरेगा से 10दीदी बाड़ी योजना,10 कंबल,3पेंशन,5धोती साड़ी,जॉब कार्ड ,मोटेशन , मुख्यमंत्री पशुधन सहित बाल विकास परियोजना का प्रदर्शनी स्टॉल व स्वास्थ्य विभाग से स्टॉल लगाकर चेकअप के साथ दवा वितरण किया गया । उक्त मौके पर पूर्व जिला परिषद अनुज राम , छोटू सिंह अरुण पासवान, वीरेंद्र विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा जन वितरण प्रणाली दुकानदार मनोज प्रसाद गुप्ता,एलटी अजय मेहता , कपिल देव ठाकुर, संजीवन कुमार,कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह,पंचायत रोजगार सेवक गोविंदा पाण्डेय, प्रभु राम, ,विद्यापति राम,कनिये अभियंता, राजू पासवान ,आंचल उप निरीक्षक निकसन , प्रधान सहायक सुधीर कुमार ,शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार द्विवेदी , गोविंदा पांडे ,आशीष कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button