स्थानीय समाचार
Trending

Pakud News

Pakud News

Views: 27
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

नलहटी। नलहटी शहर के पहाड़पाड़ा क्षेत्र में अस्पताल के पास स्थित एक घर में दिनदहाड़े लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी हो जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घर के मालिक निर्मल कुमार दास, जो कैंसर से पीड़ित हैं, इलाज के लिए दो दिन पहले कोलकाता गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके खाली घर को निशाना बना लिया।

नलहटी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी,लाखों के जेवरात व सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

कर्मचारी के घर पर रहने के बाद भी हुई चोरी

घर की देखरेख के लिए एक कर्मचारी को रात में रुकने की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जाता है कि कर्मचारी रात में घर पर सोने के बाद सुबह घर बंद कर काम पर चला गया। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।

शाम को लौटने पर कर्मचारी ने देखा कि घर के सभी कमरों के दरवाजे खुले हुए हैं, अलमारियां टूटी और सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने तुरंत कोलकाता में रह रहे मालिक को घटना की जानकारी दी।

पीछे के जंगल से घुसने की आशंका

सूचना मिलने पर नलहटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि चोर घर के पीछे स्थित जंगल के रास्ते घर में घुसे होंगे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है।

रात में कोलकाता से लौटे गृहस्वामी

चोरी की सूचना मिलते ही गृहस्वामी निर्मल कुमार दास मानसिक रूप से परेशान होकर रात में ही कोलकाता से रवाना हुए और रविवार सुबह नलहटी स्थित अपने घर पहुंचे। उन्होंने नलहटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Loading

नलहटी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी,लाखों के जेवरात व सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button