लातेहार:- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष-जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अखिल कुमार के अध्यक्षता में उपायुक्त हिमांशु मोहन,आरक्षी अधीक्षक अंजनी अंजन, रौशन कुमार डी0एफ0ओ0, और जिला के अन्य पदाधिकारियों के साथ गत 09 दिसंबर्प को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित बैठक की गयी ।
बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अखिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के तत्वावधान एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ;झालसा रॉंची के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के द्वारा गत 09 दिसंबर शनिवार को व्यवहार न्यायालय,लातेहार के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है l
जिसे आप सभी पदाधिकारीगण के प्रयास से ही अभुतपुर्व और सफल अनाया जा सकता है। साथ ही माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार अखिल कुमार ने इस राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नोटिस संबंधित पक्षकारों को जल्द से जल्द प्राप्त करवाने का निर्देश दिया। वही उपायुक्त, हिमांशु मोहन इस अहम बैठक में कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन सुनिश्चित कराने के लिए सभी को ईमानदार प्रयास करना होगा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयों ने इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम प्रयास का आश्वासन दिया।
इस बैठक में स्वाति विजय उपाध्याय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार, मो0 परवेज एस0डीओ0, समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे l