स्थानीय समाचार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रोग्राम में विरोध करने पहुंचे आजसू छात्र संघ समेत आजसू पार्टी के कई नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रोग्राम में विरोध करने पहुंचे आजसू छात्र संघ समेत आजसू पार्टी के कई नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पलामू संवादाता,

पलामू:- प्रोग्राम करने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन की कार्यक्रम में विरोध जताने गए आजसू पार्टी केन्द्रीय सचिव बिकेश शुक्ला व बिजय मेहता व कार्यक्रम के नेतृत्वकारी आजसू छात्र संघ के अभिशेख राज हिमान्सु रंजन बिपीन शुक्ला प्रियांशु राज आयुष अंशू व युवा आजसू के नेता राहुल मिश्रा समेत  दर्जनों छात्र को गिरफ्तार कर पुलिस टाउन थाना मेदनीनगर में बंद कर दिया था।

इस दौरान आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कहा की झारखण्ड सरकार का विरोध कर काला झंडा दिखाने पहुचे आजसू नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र को गला घोटना है। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सतीश कुमार ने कहा कि राज्य को कलंकित करने वाली मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन जो सत्ता संभालने से आज तक झुठ लुट तिकड़म का सहारा लेकर सरकार चलाने वाले ने युवा को ठगा, महिलाओं को ठगा, झारखण्ड आन्दोलनकारीयो को ठगा किसानों को ठगा, मजदूरों को ठगा या कहें पुरे झारखण्डी जनता को ठगा और फिर ठगने का मनसूबा पाले राज्य का भ्रमण कर रहे हैं।

न बेरोजगार को रोजगार,छात्रों को न तो नियोजन नीति, नतो  महिलाओं का सशक्तीकरण, नतो तीन लाख का आवास नहीं झारखण्ड आन्दोलनकारी को मान सम्मान न ही जेल जाने कि बाध्यता को समाप्त कर ससमान पेन्शन। पुर्व मे आपकी सरकार आपके द्वार की नौटंकी कर चुके अब मईया सम्मान योजना का ड्रामा कर रहे हैं।

मिलना किसी को कुछ नहीं है केवल ड्रामा बाजी कर चुनावों बैतरनी पार करने की साजिश को अमलीजामा पहनाने का जोर अजमाइस हेमंत सोरेन कर रहे हैं।आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव इम्तियाज अहमद नजमी तुलसी शुक्ला संतन मेहता बबलू गुप्ता ने गिरफ्तारी की जोरदार निन्दा की।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button