Views: 73
0 0
Pakur News:होली पर मिठाई दुकानों में विशेष जांच अभियान, 15 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Pakur news:होली पर मिठाई दुकानों में विशेष जांच अभियान, 15 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

पाकुड़। होली पर्व के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं मिठाइयों में मिलावट की रोकथाम के उद्देश्य से सोमवार को हिरणपुर एवं पाकुड़ शहर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 15 मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में विभिन्न दुकानों से मिठाइयों के रंग एवं गुणवत्ता…

Pakur news:होली पर मिठाई दुकानों में विशेष जांच अभियान, 15 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
Read Time:2 Minute, 31 Second
Pakur news:होली पर मिठाई दुकानों में विशेष जांच अभियान, 15 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

पाकुड़। होली पर्व के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं मिठाइयों में मिलावट की रोकथाम के उद्देश्य से सोमवार को हिरणपुर एवं पाकुड़ शहर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 15 मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

जांच के क्रम में विभिन्न दुकानों से मिठाइयों के रंग एवं गुणवत्ता की जांच की गई, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। हालांकि हिरणपुर क्षेत्र की कुछ दुकानों में साफ-सफाई की कमी तथा मिठाइयों को खुले में रखे जाने की स्थिति सामने आई। इस पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए मिठाइयों को ढककर रखने एवं स्वच्छता बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान मिठाई निर्माण में शुद्धता एवं स्वच्छता बनाए रखने, मिठाई एवं नमकीन में हानिकारक रंगों का प्रयोग नहीं करने तथा एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक एवं पैकेज्ड पानी की बिक्री पर रोक लगाने की हिदायत दी गई। इस दौरान दो खाद्य नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए।

यह अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें बाजार समिति के सचिव एवं अन्य सहयोगी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि त्यौहार के दौरान आमजन के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरी एवं खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे केवल सुरक्षित एवं प्रमाणित खाद्य सामग्री ही खरीदें और किसी भी अनियमितता की सूचना प्रशासन को दें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports