झारखंडपलामूस्थानीय समाचार

GEM Portal पर क्रय के रूप में पंजीकृत कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

GEM Portal पर क्रय के रूप में पंजीकृत कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

मेदिनीनगर (पलामू)

Government E Marketplace (GEM) का प्रशिक्षण आज समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। उपायुक्त-सह-जिला ई -गवर्नेंस सोसाईटी के अध्यक्ष शशि रंजन के निदेश पर आयोजित प्रशिक्षण में विभिन्न कार्यालयों अंतर्गत GEM Portal पर क्रेता के रूप में पंजीकृत जिले के विभिन्न कार्यालय के प्रधान एवं उनके तकनीकी कर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में GEM ट्रेनर सुबोध कान्त ने GEM Portal के माध्यम से विभागों/कार्यालयों के लिए वस्तुओं की खरीदारी प्रक्रिया को सुगम बनाने की जानकारी दी। साथ ही जैम की विशेषताएं बताई। उन्होंने पारदर्शी तरीके से अलग- अलग राशि के सामग्री की खरीद के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी कर्मियों ने GEM पोर्टल से सामग्री की खरीद करने से संबंधित प्रश्न पूछे। प्रशिक्षक द्वारा प्रश्नों का जवाब देकर जानकारी दी।

विदित हो कि पलामू में अबतक GEM पोर्टल के माध्यम से अबतक करोड़ों रूपये की सामग्री की खरीद हुई है।

प्रशिक्षण में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह, एनडीसी विक्रम आनंद, जिला योजना पदाधिकारी कुमार अविनाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश, पंकज पाडेय आदि उपस्थित थे।

Loading

Related Articles

Back to top button