प्रेम कुमार साहू,
गुमला:घाघरा स्थित विवेकानंद ज्ञान भारती इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्ले क्लास का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक भवानी प्रसाद राय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।
निदेशक भवानी प्रसाद राय ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके जीवन की मजबूत नींव होती है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में प्ले क्लास की शुरुआत की गई है.
जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालय में बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे खेल-खेल में पढ़ाई कर सकें।
उन्होंने बताया कि आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, बौद्धिक क्षमता और सामाजिक कौशल का विकास किया जाएगा। रंग-बिरंगे कक्ष, आकर्षक शिक्षण सामग्री और प्रशिक्षित शिक्षकों की देखरेख में बच्चे आनंदपूर्वक शिक्षा ग्रहण करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सके।बच्चों के लिए साइकलिंग की व्यवस्था भी शुरू कराया गया।मौके पर शिक्षक तरुण कुमार सहित कई शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्रा उपस्थित थे।