Views: 236
0 0
उपायुक्त ने बसिया प्रखंड के पोकटा पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

उपायुक्त ने बसिया प्रखंड के पोकटा पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।गुमला: आज गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नियमित शिविर भ्रमण के क्रम में उन्होंने बसिया प्रखंड स्थित पोकटा पंचायत में लगे शिविर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण, स्टॉल निरीक्षण एवं शिविर…

उपायुक्त ने बसिया प्रखंड के पोकटा पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण
Read Time:4 Minute, 51 Second
उपायुक्त ने बसिया प्रखंड के पोकटा पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण
  • आज जिले के 8 पंचायतों में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
  • 1 दिसंबर को गुमला के अरमाई पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 08 में लगाएं जाएंगे शिविर

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
गुमला:
आज गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नियमित शिविर भ्रमण के क्रम में उन्होंने बसिया प्रखंड स्थित पोकटा पंचायत में लगे शिविर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण, स्टॉल निरीक्षण एवं शिविर में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।

बसिया के पोकटा पंचायत में लगे शिविर में परिसंपत्ति वितरण के क्रम में 26 पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, 20 लोगों के बीच कंबल का वितरण, 21 लाभुकों के बीच धोती साड़ी योजना के तहत परिसंपत्ति वितरण, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 14 छात्राओं के बीच स्वीकृति प्रमाण पत्र, 34 बच्चों के बीच स्वेटर वितरण, एवं 5 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल क्रय करने हेतु चेक प्रदान किया गया।

आज जिले के 8 पंचायतों में लगाए गाएं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर

आज गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों अंतर्गत गुमला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 ,घाघरा के आदर पंचायत ,सिसई के भूरसो पंचायत, बसिया के पोकटा पंचायत,गुमला के पुग्गु पंचायत, भरनो के दुम्बो पंचायत,रायडीह के सिकोई पंचायत एवं पालकोट के बंगरू पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। जहां आस पास के क्षेत्र से आए सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सरकार के विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल में जाकर जानकारी प्राप्त की, आवेदन भरा ,एवं कई आवेदकों को ऑन द स्पॉट योजना से अच्छादित भी किया गया।

कल जिले के 2 स्थानों में लगेंगे शिविर

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 1 दिसंबर को गुमला जिले के अरमई पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 08 में शिविर का आयोजन कर विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल्स लगाए जाएंगे । जिला प्रशासन की अपील है कि उक्त शिवर में अधिक से अधिक लोग जाएं एवं योजना का लाभ लें ।

शिविर में आए लाभुकों ने योजना का लाभ लिया एवं सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट किया

आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित शिविरों में सैंकड़ों की संख्या में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया ।इस दौरान बसिया प्रखंड अंतर्गत टांगरजरिया पंचायत की निवासी सरिता राय को केसीसी ऋण के तहत 50,000 रुपए की ऋण दी गई।वे बताती हैं की वे इस राशि का उपयोग अपने कृषि उत्पादों को बेहतर करने में लगाएंगी।

वहीं नवाडीह ग्राम निवासी सिंपी कुमारी को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत उनके आगे की शिक्षा के लिए 20,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।सिंपी कुमारी बताती है कि वे इस राशि का उपयोग अपने आगे की शिक्षा के लिए करेंगी ।

आदर पंचायत की जगरानी कुमारी ने बताया कि उन्हें मनरेगा योजना के तहत 1 एकड़ जमीन के लिए आम बागवानी योजना का लाभ प्राप्त हुआ है।जगरानी कुमारी आगामी 2 वर्षों में इस योजना का लाभ लेते हुए बेहतर आमदनी कमाने की आशा करती है।

Loading

उपायुक्त ने बसिया प्रखंड के पोकटा पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed