ब्रेकिंग न्यूज़गुमलाझारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Gumla news:सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गुमला। घाघरा प्रखंड के आरंगी डूलकी नदी मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चूमनू ग्राम निवासी युवक राजेश उरांव की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश उरांव मोटरसाइकिल से आरंगी से अपने घर चूमनू लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से घाघरा की ओर जा रहे एक टेंपो ने आरंगी डूलकी नदी मोड़ के पास उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
![]()




