Views: 73
0 0
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

पाकुड़:नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को स्वीप कोषांग की ओर से वीआईपी रोड, पाकुड़ पर रंगोली बनाकर और मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान…

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया
Read Time:2 Minute, 0 Second
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

पाकुड़:नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को स्वीप कोषांग की ओर से वीआईपी रोड, पाकुड़ पर रंगोली बनाकर और मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान सामान्य प्रेक्षक रंजित लोहरा एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी भय या प्रलोभन के मतदान करने तथा अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट अमूल्य है और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया को सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया। साथ ही सभी से अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports