स्थानीय समाचार
लातेहार नगर पंचायत चुनाव: आजसू ने झामुमो समर्थित बिलासी तोपनो को दिया समर्थन
Views: 89
Read Time:1 Minute, 15 Second
लातेहार। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में आजसू पार्टी ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी तोपनो को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। हालांकि पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उसने झामुमो को नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से बिलासी तोपनो को समर्थन दिया है।
इस संबंध में आजसू जिला अध्यक्ष अमीत पांडेय ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने पहले सेलेस्टीन कुजूर को समर्थन देने का निर्णय लिया था, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है और इलाज के कारण वे अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
ऐसी स्थिति में पार्टी ने विचार-विमर्श के बाद बिलासी तोपनो को समर्थन देने का निर्णय लिया।
![]()




