Views: 60
0 0
मनिका के एजामढ़ सिवाना में निर्माण कंपनी ने तालाब किया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मनिका के एजामढ़ सिवाना में निर्माण कंपनी ने तालाब किया नष्ट,सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

मनिका/लातेहार:मनिका पंचायत के एजामढ़ सिवाना गांव में नेशनल हाईवे निर्माण में लगी कंपनी ‘भारत वाणिज्य’ द्वारा विकास की आड़ में पर्यावरण और सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुँचाने का मामला सामने आया है। सड़क निर्माण के लिए अवैध रूप से मिट्टी उठाव के दौरान कंपनी ने वर्षों पुराने सरकारी चेकडैम और तालाब को पूरी तरह…

मनिका के एजामढ़ सिवाना में निर्माण कंपनी ने तालाब किया नष्ट,सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Read Time:2 Minute, 26 Second
मनिका के एजामढ़ सिवाना में निर्माण कंपनी ने तालाब किया नष्ट,सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

मनिका/लातेहार:
मनिका पंचायत के एजामढ़ सिवाना गांव में नेशनल हाईवे निर्माण में लगी कंपनी ‘भारत वाणिज्य’ द्वारा विकास की आड़ में पर्यावरण और सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुँचाने का मामला सामने आया है। सड़क निर्माण के लिए अवैध रूप से मिट्टी उठाव के दौरान कंपनी ने वर्षों पुराने सरकारी चेकडैम और तालाब को पूरी तरह खोदकर नष्ट कर दिया, जिससे जलस्रोत का अस्तित्व समाप्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला सांसद प्रतिनिधि (NHAI) एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की।

ग्रामीणों के हक और पर्यावरण पर सीधा हमला

छोटू राजा ने कहा कि उक्त चेकडैम और तालाब सरकारी अभिलेखों में दर्ज हैं और आज भी गूगल मैप्स व सैटेलाइट इमेजरी में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। इसके बावजूद निर्माण कंपनी द्वारा इन्हें नष्ट किया जाना माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और पर्यावरणीय नियमों का खुला उल्लंघन है।

24 घंटे का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी

सांसद प्रतिनिधि ने इस मामले को लेकर अंचलाधिकारी मनिका, जिला खनन पदाधिकारी एवं NHAI के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषी कंपनी पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र जन-आंदोलन करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर मनिका क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य को पूरी तरह ठप्प कर दिया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports