झारखंडस्थानीय समाचार

झामुमो जिला कमेटी की बैठक में सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर 09 मई को समहरणालय के समक्ष धरना

झामुमो जिला कमेटी की बैठक में सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर 09 मई को समहरणालय के समक्ष धरना

बरहरवा ।झामुमो जिला कमेटी की बैठक बुधवार को बोरियो प्रखण्ड स्थित मोरंग नदी के समीप सम्पन्न हुई।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह जी ने की। बैठक का संचालन जिला सचिव सुरेश टुडू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बिना सरना धर्म कोड/ आदिवासी धर्म कोड लागू किये बिना जातिगत जनगणना किये जाने के विरोध में आगामी 9 मई को जिला मुख्यालय में होने जा रहे विशाल धरना प्रदर्शन के सफल आयोजन को लेकर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए बोरियो विधायक सह केंद्रीय कार्य कारिणी सदस्य धनंजय सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा यह कतई बर्दाश्त नही करेगी कि राज्य में बिना सरना धर्म कोड/ आदिवासी धर्म कोड के जातिगत जनगणना हो। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरे राज्य में कड़ा विरोध करेगी। और ये हमारा अधिकार है। झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि विगत दिनों भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पुरे देश मे जातिगत जनगणना करवाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी मांग हमारी पार्टी वर्षो से करती आ रही थी। परंतु हमारे राज्य के लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सरकार द्वारा सरना कोड/आदिवासी धर्म कोड विधेयक को झारखंड विधानसभा से पारित कर राज्यपाल के माध्यम से केंद्र के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया था।

परंतु आज 5 वर्षो के उपरांत भी उक्त विधेयक पर केंद्र सरकार द्वारा कोई निर्णय नही लिया गया जो कि भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इसलिए सरना धर्म कोड/आदिवासी धर्म कोड को लागू किये बिना झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में जातिगत जनगणना नही होने देगी। इसके विरोध में झामुमो कार्यकर्ता आगामी 9 मई दिन शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कड़ा विरोध दर्ज करेगा और भाजपा के आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करने का काम करेगी। बैठक को जिला उपाध्यक्ष संजीव शामु हेम्ब्रम ने अपने संबोधन में कहा कि झामुमो आदिवासियों के हक अधिकार की लड़ाई वर्षों से लड़ती आ रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ते हुए अपने कार्यकाल में झारखंड विधानसभा से आदिवासी धर्म कोड/सरना धर्म कोड विधेयक को पास कर केंद्र के पास अनुमोदन के लिए भेजने का काम किया, परंतु आज तक आदिवासी को अलग धर्म कोड नही दिया गया। यह भाजपा के चाल व चरित्र को दर्शाता है।

भाजपा मुँह में राम बगल में छुरी वाली राजनीति करने का काम कर रही है।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्क, पूर्व जिला अध्यक्ष शाहजंहा अंसारी, मो. नजरूल इस्लाम, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य संजय कुमार मिश्रा, राजाराम मरांडी, मुजीबुर रहमान,अखलाकुर रहमान, सुरेंद्र यादव, बोरियो प्रखंड सचिव मो. गफ्फार अंसारी, मो. एजाज अंसारी, जिले के सभी प्रखण्ड के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष व नगर के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष व पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button