स्थानीय समाचार

बरवाडीह पहुंचे पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, डीएसपी कार्यालय व मंडल डैम का किया निरीक्षण

Views: 60
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second
बरवाडीह पहुंचे पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, डीएसपी कार्यालय व मंडल डैम का किया निरीक्षण

पलामू:- पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री किशोर कौशल आज लातेहार जिले के बरवाडीह पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी कार्यालय एवं मंडल डैम परियोजना क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया।अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में पुलिस उप महा निरीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर तथा बरवाडीह, छीपादोहर एवं मनिका थाना के थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।

उन्होंने क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, नक्सल नियंत्रण, विभिन्न थानों में दर्ज कांडों की अनुसंधान की अद्यतन स्थिति तथा मंडल डैम निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।थानों में दर्ज मामलों की वर्तमान स्थिति एवं अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान में तेजी लाने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि थाना में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत समय पर दर्ज की जाए और उन्हें संवेदनशील व संतोषजनक पुलिस सेवा प्रदान की जाए।उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय अपराधी एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने मंडल डैम परियोजना स्थल, निर्माणाधीन पुलिस कैंप एवं वर्तमान में संचालित पुलिस कैंप का भी निरीक्षण किया।उन्होंने इस क्षेत्र में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि यहां पर्यटकों का नियमित आवागमन होता है, ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा भी पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को लेकर आम लोगों या पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने का निर्देश दिया। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भरत राम, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर राहुल मंडल सहित बरवाडीह, छीपादोहर एवं मनिका थाना के थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button