आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा एसटी-एससी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ कल भारत बंद किया एलान


झामुमो, राजद, सीपीआई समेत विभिन्न संगठनों ने बंद का समर्थन किया
राँची:-आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा एसटी-एससी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है. बंदी सुबह छह बजे से रात्रि आठ बजे तक रहेगी.भारत बंद का झारखंड में भी विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संगठनों ने समर्थन किया है.
एसटी-एससी आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ भारत बंद का झामुमो ने सक्रिय रूप से समर्थन देने का निर्णय लिया है.
इसे देखते हुए राजधानी में लगभग सभी निजी विद्यालयों ने स्कूल बंद करने के नोटिस दे दिये हैं. राजद ने भी बंद का समर्थन किया है.
प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि राजद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भारत बंद के समर्थन में प्रदेश एवं जिला राजद के तमाम नेता-कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे.भारत बंद का सीपीआई ने भी पूर्ण समर्थन किया है.
![]()




