Views: 77
0 0
क्रॉस कंट्री दौड़ में रंजीत किस्कू विजेता,सुलबंती सोरेन ने मारी बाजी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

क्रॉस कंट्री दौड़ में रंजीत किस्कू विजेता,सुलबंती सोरेन ने मारी बाजी

पाकुड़।राष्ट्रीय मतदाता दिवस, सड़क सुरक्षा माह एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा रविवार को क्रॉस कंट्री दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क स्थित वीआईपी रोड से किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ को परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी…

क्रॉस कंट्री दौड़ में रंजीत किस्कू विजेता,सुलबंती सोरेन ने मारी बाजी
Read Time:3 Minute, 28 Second
क्रॉस कंट्री दौड़ में रंजीत किस्कू विजेता,सुलबंती सोरेन ने मारी बाजी

पाकुड़।राष्ट्रीय मतदाता दिवस, सड़क सुरक्षा माह एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा रविवार को क्रॉस कंट्री दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क स्थित वीआईपी रोड से किया गया।

क्रॉस कंट्री दौड़ को परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ डी.एन. आजाद एवं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दौड़ में बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मार्ग वीआईपी रोड से सोनाजोड़ी होते हुए पुनः वीआईपी रोड पर आकर समाप्त हुआ।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रंजीत किस्कू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुनील टुडु द्वितीय एवं विनोद सोरेन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में सुलबंती सोरेन ने प्रथम, बाहा मुनि हेम्ब्रम ने द्वितीय तथा सुहागिनी हांसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक कर्तव्यों, सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक एकता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने एकता एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण पर बल दिया।

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹10,000, ₹7,000 एवं ₹5,000 की पुरस्कार राशि के साथ जैकेट, हेलमेट एवं कॉफी मग प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला एथलेटिक संघ सह साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंहा, जिला साइक्लिंग संघ सह ओलंपिक संघ के सचिव श्री रणवीर सिंह, रेड क्रॉस सचिव डॉ. कुणाल कुमार,चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य रतन सिंह, राजीव पांडे, पंकज अग्रवाल सहित विभिन्न खेल संघों एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports