लातेहार। रविवार को लातेहार जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा बंगलादारा घाटी में रविवार दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लोध गांव (लोटा पानी) जा रही एक यात्री बस महुआडांड़ की ओर आ रही थी। बस में लगभग 70 से 80 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस ओरसा बंगलादारा घाटी में पलट गई।
हादसे में चार महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई दर्जन बच्चे, महिलाएं, पुरुष और वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और एंबुलेंस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कार्मेल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,