Views: 37
0 0
गढ़वा में एसपी अमन कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, चोरी रोकथाम, चुनाव तैयारी और लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा में एसपी अमन कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, चोरी रोकथाम, चुनाव तैयारी और लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा:- गढ़वा जिला एसपी अमन कुमार (भाoपुoसेo), पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की अध्यक्षता में बायो डायवर्सिटी पार्क, रंका में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अपराध गोष्ठी में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना एवं ओपी प्रभारी सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने…

गढ़वा में एसपी अमन कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, चोरी रोकथाम, चुनाव तैयारी और लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर
Read Time:7 Minute, 2 Second
गढ़वा में एसपी अमन कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, चोरी रोकथाम, चुनाव तैयारी और लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- गढ़वा जिला एसपी अमन कुमार (भाoपुoसेo), पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की अध्यक्षता में बायो डायवर्सिटी पार्क, रंका में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अपराध गोष्ठी में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना एवं ओपी प्रभारी सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने जताई चिंता,दिए सख्त निर्देश

बैठक का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, अपराध नियंत्रण की प्रभावी समीक्षा करना तथा अनुसंधान की गुणवत्ता और गति बढ़ाना रहा।गोष्ठी की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिले में हो रही चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से आभूषण दुकानों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग कर सघन निगरानी रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही स्थानीय व्यवसायियों के साथ थाना स्तर पर सुरक्षा ऑडिट मीटिंग आयोजित करने को कहा गया, ताकि पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और अपराध की रोकथाम में जनसहभागिता बढ़े।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसी भी आपराधिक घटना में उपलब्ध साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन किया जाए। उन्होंने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लेने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे कांड अनुसंधान में सुलभता आएगी और अपराधियों की पहचान शीघ्र हो सकेगी। तार चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने गढ़वा एवं मेराल थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों के जल्द उद्भेदन का स्पष्ट निर्देश दिया।आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का दिया गया निर्देश

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान शांति, निष्पक्षता और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके अतिरिक्त पॉक्सो एक्ट से संबंधित लंबित मामलों का विधिवत और समयबद्ध निवारण करने, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा प्रस्ताव ससमय भेजने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान पुराने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, नियमित अंतराल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने, थाना क्षेत्रों में निरंतर रोड सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित करने तथा एससी/एसटी कांडों में मुआवजा हेतु संबंधित विभाग को समय पर प्रस्ताव भेजने पर विशेष बल दिया गया। सड़क सुरक्षा के तहत ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आवश्यक और ठोस उपाय करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने नफीस में कैदियों के फिंगर प्रिंट की प्रविष्टि सुनिश्चित करने, विगत माह में दर्ज कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाने, डीजीएसपी एवं आईजीएसपी कॉन्फ्रेंस पोर्टल में थानावार प्रविष्टि करने तथा एससी/एसटी एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित कांडों के अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही नक्सल कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

चोरी,लूट,डकैती रोकथाम के लिए पेट्रोलिंग पार्टी पर क्यूआर कोड के माध्यम से निगरानी रखने का निर्देश

उन्होंने पेट्रोलिंग पार्टी पर क्यूआर कोड के माध्यम से निगरानी रखने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ससमय प्राप्त करने, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन, वारंट और कुर्की के निष्पादन, ड्रंक ड्राइविंग, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर अपराध, एनडीपीएस, सीसीए, आईटी एक्ट सहित अन्य मामलों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

अनुसंधानकर्ताओं को ई-साक्ष्य पोर्टल पर कांडों की अनिवार्य प्रविष्टि सुनिश्चित करने की बात भी कही गई।अपराध गोष्ठी के उपरांत पुलिस पदाधिकारियों के लिए सामूहिक पिकनिक भोज का आयोजन किया गया।

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए गए पुलिस जवान

गढ़वा में एसपी अमन कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, चोरी रोकथाम, चुनाव तैयारी और लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर

इस अवसर पर नगर ऊंटारी थाना कांड संख्या 184/2025 के सफल उद्भेदन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों 1. श्री नीरज कुमार(अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा) 2. श्री सत्येंद्र नारायण सिंह(अनु0पु0पदा0 श्री बंशीधर नगर) 3. श्री चिरंजीव मंडल(प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा) 4. श्री अनिमेष शांतिकारी(थाना प्रभारी, डंडई) 5. श्री उपेन्द्र कुमार(थाना प्रभारी, नगर ऊंटारी) 6. श्री अमित प्रशांत(पु0अ0नि0 नगर ऊंटारी थाना) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा और बेहतर कार्य निष्पादन की प्रेरणा मिली।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed