Views: 65
0 0
पागल कुत्ते के हमले में पिता-पुत्र जख्मी,गांव में दहशत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पागल कुत्ते के हमले में पिता-पुत्र जख्मी,गांव में दहशत

कोटालपोखर। पश्चिम बंगाल के अंतिम छोर पर स्थित गोगनपहाड़ी गांव में बुधवार सुबह पागल कुत्ते के हमले से पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव-गांव घूमकर हल्दी बेचने के दौरान एक व्यक्ति को पागल कुत्ते ने बहियार तक खदेड़ दिया। इसी दौरान शंकरपुर निवासी सैयद शेख (55 वर्ष) और उनके…

पागल कुत्ते के हमले में पिता-पुत्र जख्मी,गांव में दहशत
Read Time:1 Minute, 34 Second
पागल कुत्ते के हमले में पिता-पुत्र जख्मी,गांव में दहशत
Oplus_131072

कोटालपोखर। पश्चिम बंगाल के अंतिम छोर पर स्थित गोगनपहाड़ी गांव में बुधवार सुबह पागल कुत्ते के हमले से पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव-गांव घूमकर हल्दी बेचने के दौरान एक व्यक्ति को पागल कुत्ते ने बहियार तक खदेड़ दिया। इसी दौरान शंकरपुर निवासी सैयद शेख (55 वर्ष) और उनके 10 वर्षीय पुत्र एसैन शेख पर कुत्ते ने हमला कर दिया।

हमले में दोनों के हाथ-पैर बुरी तरह जख्मी हो गए और वे लहूलुहान हो गए। पिता-पुत्र की चीख-पुकार सुनकर गांव के कुछ युवक लाठी-डंडा लेकर दौड़े, तब कुत्ता वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टोटो से घर भेज दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पागल कुत्ता अब तक तीन लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है, जिससे गांव में भय का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से कुत्ते को पकड़ने और उचित कार्रवाई की मांग की है।

Loading

पागल कुत्ते के हमले में पिता-पुत्र जख्मी,गांव में दहशत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor