यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू

यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू
Views: 35
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second
यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत ज़िले के छः मुहान चौक, शाहपुर बस एवं टेम्पो स्टैंड, बैरिया चौक पर नुक्कड़ नाटक के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

ज्ञातव्य हो कि पूरे देश में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है । ज़िले के छः मुहान चौक, शाहपुर बस एवं टेम्पो स्टैंड, बैरिया चौक में जगह जगह पर नुक्कड़ नाटक के द्वारा आमज़नो को जागरूक किया गया । दो पहिया वाहन चालक जो हेलमेट नहीं पहने थे और जो ट्रिपल सवारी थे उन सभी को फ़ुल का माला पहनाकर ये संदेश दिया गया कि यदि वे हेलमेट नही पहनेंगे तो जैसे ये माला आज उन्हें पहनाई गई है, ऐसा ना हो की उनकी तस्वीर को ये माला पहनाना पड़े अतः दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने।

यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू

सड़क सुरक्षा सेल के सदस्य एवं पुलिस ने यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक ड्राइव आदी माला पहनाकर उन्हें ये शर्मिंदगी महसूस करवाई गई।

क्यों हेलमेट पहनना ज़रूरी है, क्यों सड़क सुरक्षा ज़रूरी है, क्यों यातायात के नियमों का पालन ज़रूरी है। सड़क सुरक्षा सेल के प्रबंधक विनीत कुमार ने सभी आमजन एवं चालको से अपील की है कि सभी लोग यातायात के नियमों का पालन करे । जीवन अनमोल है इसे व्यर्थ ही ना गवाये।

साथ ही साथ पूरे ज़िले में सघन वाहन की जाँच की गई, जिसमे वाहन चालको को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं दंड स्वरूप दंड राशि की भी वसूली की गई ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment