झारखंडस्थानीय समाचार
रामनवमी के शोभा यात्रा के दौरान डीजे लदा पिकअप ने एक दर्जन लोगों को रौंदा,एक की मौत,


लोहरदगा:- जिला मुख्यालय स्तिथ राणा चौक में आज रामनवमी के शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा घट गया।जानकारी के अनुसार बताया गया की डीजे लदा पिकअप ने लगभग एक दर्जन लोगों को रौंद दिया जिसमें एक की मौत हो गई। जिसमें करीबन एक दर्जन घायल हो गए और एक की मौके पर ही मौत हो गई घायलों में बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं सभी घायल लोहरदगा के रामनवमी जुलूस के देखने के लिए आए थे तभी डीजे लदा पिकअप अनियंत्रित हो गया और भीड़ में नाच रहे लोगों के बीच दौड़ गया और अपने चपेट में ले लिया घटना के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों की कमी देख आक्रोशित हो गए वही घटना की जानकारी मिलने पर जिले के डीसी डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्णा और एसपी के साथ जिले के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज में कोई कमी ना हो इसका निर्देश दिया
![]()




