Views: 134
0 0
गढ़वा में जनसुनवाई: उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गढ़वा में जनसुनवाई: उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा: जिला जन-सम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उपायुक्त दिनेश यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके…

गढ़वा में जनसुनवाई: उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश
Read Time:5 Minute, 5 Second
गढ़वा में जनसुनवाई: उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश
  • जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, बैंक समस्या और सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा: जिला जन-सम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उपायुक्त दिनेश यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निष्पादन के लिए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान राशन कार्ड, वृद्धावस्था व सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास योजना, मुआवजा, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें सामने आईं। उपायुक्त ने कहा कि सभी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो।

रंका प्रखंड के रंका कला निवासी इस्माइल मियां ने गांव के ही मुस्तकीम अंसारी पर धोखाधड़ी कर जमीन लिखवा लेने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जमीन वापस करने या उसके एवज राशि मांगने पर टालमटोल किया जाता है। आर्थिक तंगी के कारण वे अपने पुत्र का समय पर इलाज नहीं करा सके, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से वे मानसिक व आर्थिक रूप से अत्यंत परेशान हैं। उन्होंने उपायुक्त से जमीन वापस दिलाने अथवा उसके बदले उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

मेराल प्रखंड के दुलदुलवा निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि वे दिव्यांग, असहाय एवं गरीब हैं तथा उनका खाता झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में है, इसके बावजूद बैंक द्वारा उन्हें मुद्रा योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

गढ़वा में जनसुनवाई: उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

डंडई प्रखंड के ग्राम करके निवासी रामधनी यादव ने अपने बैंक खाते से फर्जी निकासी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक डंडई शाखा स्थित उनके खाते से एक वर्ष पूर्व एक लाख तिरानबे हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। इस संबंध में उन्होंने थाना में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने उपायुक्त से राशि वापस दिलाने की मांग की।

नगर ऊंटारी प्रखंड के गंगटी निवासी चंद्रावती देवी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद अब तक उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। उन्होंने आवेदन संख्या उपलब्ध कराते हुए शीघ्र राशन कार्ड निर्गत कराने का अनुरोध किया।

इसी जनसुनवाई में ग्राम रोजगार सेवक प्रमोद कुमार ने परस्पर स्थानांतरण के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में डंडा प्रखंड में पदस्थापित हैं, जबकि उनका पैतृक आवास डंडई प्रखंड में है। वहीं प्रेमचंद वर्मा डंडई प्रखंड में कार्यरत हैं और उनका आवास सदर प्रखंड गढ़वा में है। दोनों ने आपसी सहमति से म्युचुअल ट्रांसफर की मांग की।

जनसुनवाई के दौरान अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त दिनेश यादव ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को समय पर न्याय और राहत मिल सके।

Loading

गढ़वा में जनसुनवाई: उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports