झारखंडबीजेपीलातेहारस्थानीय समाचार
ठंड में कमल का वितरण एवं सदस्यता अभियान, सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से लातेहार ग्रामीण मंडल में किया गया

Views: 276
Read Time:1 Minute, 21 Second
ठंड में कमल का वितरण एवं सदस्यता अभियान, सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से लातेहार ग्रामीण मंडल में किया गया

लातेहार:- ठंड को देखते हुए, लातेहार ग्रामीण मंडल में चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह जी के सौजन्य से कमल का वितरण और सदस्यता अभियान बूथ स्तर पर आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत, लोगों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें पार्टी की योजनाओं एवं उद्देश्यों से अवगत कराया गया।
इस कार्यक्रम की सफलता में लातेहार ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और मंडल के सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पदाधिकारियों ने माननीय सांसद का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा किए गए इस महत्वपूर्ण कदम की सराहना की। इस अभियान के दौरान, लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
![]()




