राष्ट्र तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित

राष्ट्र तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित
Views: 111
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second
राष्ट्र तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित

बरहड़वा। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नया बाज़ार स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा में बुधवार को राष्ट्र तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय ट्रेनर सह दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ऋषभ देव ने बरहरवा एवं पतना प्रखंड के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को तंबाकू नियंत्रण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

डॉ. ऋषभ देव ने उपस्थित शिक्षकों को भारत सरकार के कोटपा अधिनियम, 2003 की धाराओं, दंड प्रावधानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों से समाज को जागरूक करना प्रत्येक शिक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यालय परिसर, आसपास के क्षेत्रों तथा समुदाय में लोगों को तंबाकू सेवन के नुकसान के बारे में जागरूक करें और बच्चों व युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

मौके पर शिक्षिका सुलोचना मरांडी, समीर रक्षित सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment