Views: 86
0 0
349 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

349 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बरहरवा।राजमहल, थाना पुलिस ने नशीली पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को 349 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त बातों की जानकारी एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को पत्रकारों को दिया। उन्होंने बताया कि साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि…

Read Time:2 Minute, 22 Second

बरहरवा।राजमहल, थाना पुलिस ने नशीली पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को 349 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त बातों की जानकारी एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को पत्रकारों को दिया। उन्होंने बताया कि साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के लखीपुर पंचायत के हरिजन टोला गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से गंजा की खरीद बिक्री कर रहा है। मामले का सत्यापन करते हुए एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लखीपुर निवासी अताउर शेख को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के निशानदेही पर उसके घर के एक कमरे से एक कला प्लास्टिक में छुपा कर रखा लगभग 349 ग्राम गांजा पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया। उक्त व्यक्ति पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर स्वास्थ्य जांच के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी किसी भी कीमत पर क्षेत्र में नशे के कारोबार को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा। छापेमारी दल में सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो युसूफ, राजमहल प्रभाग के पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,एस आई महादेव उरांव,ए एस आई मो जमील, अरुणा कुमारी टोप्पो, दीपक कुमार, राजाराम महतो आदि अन्य शामिल थे।

Loading

349 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports