झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

लगातार बारिश से बूढ़ा घाघ सुग्गा बांध मिर्चाइया फॉल का दृश्य हुआ विकराल

लगातार बारिश से बूढ़ा घाघ सुग्गा बांध मिर्चाइया फॉल का दृश्य हुआ विकराल

लातेहारपिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. सभी नदियां अपने रौद्र रूप में आ गई हैं. प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोध फॉल सुग्गा फॉल मिर्चाइया फल का नजारा भी काफी भयावह हो गया है.

बब्लू खान

लातेहारः-जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लगभग जिले के सभी नदियां बांध फॉल उफान पर हैं. सुग्गा फॉल लोध फॉल बूढ़ा घाघ ने विकराल रूप धारण कर लिया है. फॉल से पहले ही चट्टानों से नदी के पानी के टकराने से लहरों का जो भयंकर शोर उठ रहा है, उस कारण डर के मारे लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं.


दरअसल लोध फॉल बूढ़ा घाघ महुआडांड प्रखंड में है तो वहीं सुग्गा बांध मिर्चाइया फल लातेहार जिले के गारू प्रखंड में पड़ता है. यह लातेहार जिले का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं. लोध फॉल बूढ़ा घाघ से बहकर आने वाली पानी ही सुगा बांध में मिलती है और सुगा बंध पत्थरों के चट्टानों के बीच से बहती हुई नदी की तेज धार सीधे लगभग 200 फीट नीचे गिरती है. इस स्थान पर भारी मात्रा में बड़े-बड़े चट्टान हैं.

लगातार बारिश से बूढ़ा घाघ सुग्गा बांध मिर्चाइया फॉल का दृश्य हुआ विकराल

पिछले तीन दिनों से हो रहे बारिश के कारण नदी उफान पर है. नदी की तेज धार जब चट्टानों से टकरा रही है तो जो भयंकर शोर उठ रहा है, वह काफी दूर तक सुना जा सकता है. इस विकराल दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। लेकिन ऐसी बारिश में लोगों को फॉल और नदियों के आसपास जाने से बचना चाहिए क्योंकि काफी फिसलान होने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है

नदी किनारे जाने से बचे सुरक्षा का है पूरा इंतजाम: रेंजर तरुण कुमार सिंह

हालांकि वन विभाग की ओर से सुग्गा फॉल के पास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. रेंजर तरुण कुमार सिंह ने बताया कि फॉल के पास वन विभाग के कर्मियों के अलावे कुछ स्थानीय लोगों को भी सुरक्षा में लगाया गया है. लोगों को फॉल के पानी के पास जाने से रोका जा रहा है.

उन्होंने बताया कि विभाग पूरी तरह सतर्क है ताकि यहां किसी प्रकार की कोई घटना ना हो सके. उन्होंने आने वाले पर्यटकों से भी अपील की है कि वन विभाग के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का निश्चित रूप से पालन करें. ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button