स्थानीय समाचार

हमारा संकल्प विकसित भारत के तहत इटको पंचायत सचिवालय में दीप प्रज्ज्वलित कर बीडीओ ने शिविर का किया उद्घाटन

Views: 246
0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second
हमारा संकल्प विकसित भारत के तहत इटको पंचायत सचिवालय में दीप प्रज्ज्वलित कर बीडीओ ने शिविर का किया उद्घाटन

नावा बाजार (पलामू ):- हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के तहत इटको पंचायत सचिवालय प्रांगण में मुखिया जोहरा बीवी के अध्यक्षता में शिविर लगाया गया।जिसका संचालन जेएसएलपीएल बीपीएम वैभवकांत आदर्श ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नावा बाजार बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, मुखिया जोहरा बीवी,सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव जगदीश सिंह ,सफीर आलम संयुक्त रूप रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। मौके पर नावा बाजार बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने बताया की केंद्र सरकार के अगुवाई में दृढ़ संकल्प के साथ विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रयत्नशील योद्धा यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने सभी वर्गों के सामान्य अधिकार के साथ सबका विकास सबका सम्मान रूपी महत्वकांक्षी योजनाओं को गरीब दलित असहाय, जरूरतमंद सहित भारत के अंतिम व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना,जन धन योजना ,अटल पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड ,घर-घर शौचालय, राशन कार्ड , किसानों को प्रधानमंत्री समृद्धि फसल योजना,संबंधित विभिन्न कई योजनाओं को धरातल पर पहुंचने का कार्य किये।

हमारा संकल्प विकसित भारत के तहत इटको पंचायत सचिवालय में दीप प्रज्ज्वलित कर बीडीओ ने शिविर का किया उद्घाटन

वहीं प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने ग्रामीणों से विचार लेते हुए साझा किया और कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाई गई विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं अभी तक वंचित लोग सूचित करें । उसे इन सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा ।मौके पर बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद द्वारा प्रधानमंत्री के संदेश मुखिया के नाम जोहरा बीवी को देकर सम्मानित किया गया तथा पंचायतवासी को संकल्प दिलाया गया।साथ ही सहकारिता विभाग से कमल किशोर तिवारी द्वारा ड्रोन से आलू फसल के खेत में नैनो खाद का छिड़काव कर डेमो किया गया मौके पर एमो प्रभु राम, कनीय अभियंता राजू पासवान, एई प्रमोद यादव, रोजगार सेवक अमित कुमार सिन्हा,जगदीश सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार ,आशीष कुमार ,सत्यनारायण सोनी, सुभाष कुमार, लीलावती देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button