Views: 96
1 0
बड़ा खुलासा: पलामू जिले के सदर थाना एएसआई अभिमन्यु सिंह पर शराब माफिया से मिलीभगत, तुरंत निलंबन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बड़ा खुलासा: पलामू जिले के सदर थाना एएसआई अभिमन्यु सिंह पर शराब माफिया से मिलीभगत, तुरंत निलंबन

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू पुलिस अधीक्षक रेष्मा रेशम के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलामू पुलिस को बुधवार को एक बड़ी सफलता मिली। सेमरटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर चैनपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सूचना…

बड़ा खुलासा: पलामू जिले के सदर थाना एएसआई अभिमन्यु सिंह पर शराब माफिया से मिलीभगत, तुरंत निलंबन
Read Time:2 Minute, 52 Second
बड़ा खुलासा: पलामू जिले के सदर थाना एएसआई अभिमन्यु सिंह पर शराब माफिया से मिलीभगत, तुरंत निलंबन

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू पुलिस अधीक्षक रेष्मा रेशम के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलामू पुलिस को बुधवार को एक बड़ी सफलता मिली। सेमरटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर चैनपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

सूचना मिलने पर परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल और थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम जब शाम करीब 4:25 बजे विद्यालय के समीप स्थित खाली मैदान पहुँची तो तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ और तलाशी में बरामद पदार्थ

29.24 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ (अनुमानित कीमत ₹35,000)

₹4,400 नकद बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. बादल कुमार, उम्र 20 वर्ष

2. हर्षित राज, उम्र करीब 20 वर्ष

3. मनीष कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष(तीनों निवासी – ग्राम सेमरटांड़, थाना चैनपुर, जिला पलामू)अपराधिक इतिहास गिरफ्तार मनीष कुमार पर पहले भी मामला दर्ज है।

शहर थाना कांड संख्या 57/2025, धारा 191(2)/191(3)/190/324(2)/74/352/3(5) BNS मामला दर्जनों आरोपियों के खिलाफ चैनपुर थाना कांड संख्या 234/2025, दिनांक 03.12.2025 को NDPS Act की धारा 17(b)/21(b)/22(b)/29 के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

पु.अ.नि. श्रीराम शर्मापु.अ.नि. अनिल विद्यार्थी

पु.अ.नि. छत्रधारी कुमार

पु.अ.नि. बाबुलाल दुबे

स.अ.नि. विनोद कुजूर थाना चैनपुर रिजर्व गार्ड

पुलिस ने बताया कि इस कांड में अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor