लातेहार। जिला मुख्यालय स्थित धर्मपुर सरस्वती विद्या मंदिर में मासांत बैठक का आयोजन प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई।बैठक को पाँच चरणों में संचालित किया गया। प्रथम चरण में प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में वंदना एवं गीत का अभ्यास कराया गया। इसके बाद पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने विद्यालय को समाज के केंद्र के रूप में विकसित करने पर बल दिया और सभी आचार्यों एवं दीदीजी को इस दिशा में प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान नवंबर माह के बेस्ट टीचर के रूप में आचार्य धर्म प्रकाश प्रसाद तथा बेस्ट स्टाफ के रूप में चालक मोहम्मद अख्तर को सम्मानित किया गया।
अंत में संघस्थान में प्रार्थना के साथ मासांत बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।-