बरहड़वा में किसानों को बांटे गए उच्च गुणवत्ता वाले चना बीज,उत्पादन बढ़ाने पर जोर

बरहड़वा में किसानों को बांटे गए उच्च गुणवत्ता वाले चना बीज,उत्पादन बढ़ाने पर जोर
Views: 123
0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second
बरहड़वा में किसानों को बांटे गए उच्च गुणवत्ता वाले चना बीज,उत्पादन बढ़ाने पर जोर

बरहड़वा। प्रखंड परिसर स्थित आत्मा कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत प्रखंड क्षेत्र के किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास एवं बीएओ चंदन सरकार मौजूद रहे। इस दौरान बटाईल, पतना, सातगाछी एवं मयूरकोला पंचायत के कुल 94 किसानों को 25-25 किलो उच्च गुणवत्ता वाले जीएनजी 2207 चना बीज उपलब्ध कराए गए।

कृषि पदाधिकारी चंदन सरकार ने किसानों को रबी मौसम में उन्नत चना उत्पादन तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही बीज उपयोग, फसल की बेहतर पैदावार एवं आय बढ़ाने संबंधी जरूरी जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन में वृद्धि करना है। मौके पर बीटीएम अनवारूल अंसारी, एटीएम प्रतिभा कच्छप, हिमांशु शेखर, तपेश्वर साहा सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment