Views: 119
0 0
बारेसाढ़:लाखों की लागत से बना लैंपस भवन अब तक बेकार...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बारेसाढ़:लाखों की लागत से बना लैंपस भवन अब तक बेकार पड़ा,ग्रामीणों ने उपयोग में लाने की उठाई मांग

संवाददाता: पंकज कुमार यादव, गारू।गारू प्रखंड के बारेसाढ़ पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बना लैंपस भवन अब तक किसी उपयोग में नहीं लाया गया है। पूरी तरह सुरक्षित और उपयोग योग्य होने के बावजूद भवन वर्षों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब यह…

बारेसाढ़:लाखों की लागत से बना लैंपस भवन अब तक बेकार पड़ा,ग्रामीणों ने उपयोग में लाने की उठाई मांग
Read Time:1 Minute, 27 Second
बारेसाढ़:लाखों की लागत से बना लैंपस भवन अब तक बेकार पड़ा,ग्रामीणों ने उपयोग में लाने की उठाई मांग

संवाददाता: पंकज कुमार यादव, गारू।
गारू प्रखंड के बारेसाढ़ पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बना लैंपस भवन अब तक किसी उपयोग में नहीं लाया गया है। पूरी तरह सुरक्षित और उपयोग योग्य होने के बावजूद भवन वर्षों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब यह भवन जनहित में निर्माण कराया गया था, तो इसका यूं ही खाली रहना प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक है। उनका कहना है कि भवन का उपयोग सरकारी कार्यालय, जन सेवा केंद्र, कृषि कार्यों या पंचायत बैठकों के लिए किया जा सकता है।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि लैंपस भवन का उचित उपयोग किया जाए, तो क्षेत्र के कई काम स्थानीय स्तर पर आसानी से निबटाए जा सकते हैं। इससे न केवल जनता को सुविधा मिलेगी बल्कि पंचायत के कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से भवन को शीघ्र जनहित में उपयोग में लाने की मांग की है ताकि यह जनता के कार्यों में सहायक सिद्ध हो सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports