Views: 121
0 0
हम पार्टी के जिलाध्यक्ष ने असहाय बच्चों को शिक्षण सामग्री...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

हम पार्टी जिलाध्यक्ष ने असहाय बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर व कवियों को सम्मानित कर मनाया जन्मदिन

संवाददाता अनुज तिवारी, मेदिनीनगर :-हम पार्टी सेक्युलर के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने अपने जन्मदिन पर अनाथालय के बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री व मिठाईयां बांटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसके पश्चात स्थानीय सत्कार भवन, मेदिनीनगर में कवि गोष्ठी सह सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें कई प्रख्यात कवियों ने उपस्थित होकर अपनी काव्य…

हम पार्टी जिलाध्यक्ष ने असहाय बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर व कवियों को सम्मानित कर मनाया जन्मदिन
Read Time:2 Minute, 3 Second
हम पार्टी जिलाध्यक्ष ने असहाय बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर व कवियों को सम्मानित कर मनाया जन्मदिन

संवाददाता अनुज तिवारी,

मेदिनीनगर :-हम पार्टी सेक्युलर के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने अपने जन्मदिन पर अनाथालय के बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री व मिठाईयां बांटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसके पश्चात स्थानीय सत्कार भवन, मेदिनीनगर में कवि गोष्ठी सह सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें कई प्रख्यात कवियों ने उपस्थित होकर अपनी काव्य विधा से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने की तथा संचालन परशुराम तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुर्व मेयर अरूणा शंकर, पुर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह, समाजसेवी सह मेयर प्रत्याशी ट्विंकल गुप्ता व मजदूर नेता राकेश कुमार सिंह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार भुईयां, चंद्रधन सिंह, राकेश कुमार शर्मा, अजित गुप्ता, प्रकाश राय, रिंकी गुप्ता आदि मौजूद थे।


सर्वप्रथम सभी सम्मानित अतिथिगण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सभी सम्मानित अतिथिगण को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों ने जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी को जन्म दिवस पर बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports