घाघरा (गुमला):- घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा पूजा समिति हनुमान वाटिका मिलन चौक घाघरा के पूजा पंडाल का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार, थाना प्रभारी पुनीत मिंज,अशोक उरांव कुमार भगत अध्यक्ष ,दिनेश जायसवाल कोषाध्यक्ष ,प्रेम जयसवाल ,किशोर जयसवाल, बिंदेश्वर यादव एवं समिति के सदस्य ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
आचार्य द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पंडाल का उद्घाटन कराया गया। आगंतुक अतिथियों ने मां दुर्गे का आशीर्वाद लिया एवं प्रखंड क्षेत्र के खुशहाली , शांति एवं प्रगति की कामना की।
बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा असुरी शक्तियों पर विजय पाने का त्यौहार है ।थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने कहा माता के भक्त शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाए। वाहन धीरे चलाए, एवं नशा पान से दूर रहे। इस अवसर पर पूजा पंडाल समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।