स्थानीय समाचार

तेज रफ्तार टेम्पू की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार टेम्पू की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल

बोरियो। बोरियो–साहिबगंज मुख्य पथ पर बंदरकोला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, वनगांव निवासी 40 वर्षीय पुतूल देवी एक ऑटो (टेम्पू) में सवार होकर सफर कर रही थीं। इस दौरान साहिबगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार दूसरे ऑटो ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पुतूल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें तत्काल सीएचसी बोरियो में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए साहिबगंज रेफर कर दिया।

घटना की प्रत्यक्षदर्शी और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा स्वीटी कुमारी (घायल की पुत्री) ने बताया कि उसकी मां ऑटो में बायीं ओर बैठी थीं। अचानक सामने से आ रहे दूसरे ऑटो ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button