स्थानीय समाचार

रबदा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लगे 21 स्टोलों का बीडीओ ने किया निरीक्षण

Views: 254
0 0
Read Time:3 Minute, 17 Second
रबदा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लगे 21 स्टोलों का बीडीओ ने किया निरीक्षण

नावा बाजार (पलामू):- नावा बाज़ार प्रखंड क्षेत्र के रबदा पंचायत स्थित पतरिया के शबरी मंदिर समीप खेल मैदान परिसर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नावा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, मुखिया सुमन देवी , जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, पंसस निरंजन राम पंचायत सचिव प्रभु राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता मुखिया सुमन देवी व संचालन विकास पांडे ने की कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने शिविर में पहुंचे लाभुकों को सर्व पेंशन योजना ,पशुधन विकास योजना ,आयुष्मान भारत कार्ड, मुख्यमंत्री अबुआ आवास, आधार पंजीकरण, शिक्षा विभाग के छात्रवृत्ति पोशाक वितरण, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,मनरेगा से दीदी बड़ी योजना सिंचाई कप निर्माण,जेसीपीएल , खाद्य आपूर्ति से राशन कार्ड हरा कार्ड,कृषि से किसान क्रेडिट कार्ड ,बिरसा हरित ग्राम योजना , आंगनबाड़ी केंद्र से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बाल विकास परियोजना से महिलाओं को निशुल्क पोषाहार, सहित 21 स्टॉलो का निरीक्षण कर लाभ तथा उपलब्धता के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायतवासी को महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ा कर अंतिम व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने का उद्देश्य है।

रबदा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लगे 21 स्टोलों का बीडीओ ने किया निरीक्षण

शिविर में सरकारी संपत्तियों का वितरण मनरेगा से रबदा पंचायत के लाभुकों को 24 बिरसा सिंचाई कुप निर्माण स्वीकृति पत्र दिया गया, मनरेगा से 10दीदी बाड़ी योजना,10 कंबल,3पेंशन,5धोती साड़ी,जॉब कार्ड ,मोटेशन , मुख्यमंत्री पशुधन सहित बाल विकास परियोजना का प्रदर्शनी स्टॉल व स्वास्थ्य विभाग से स्टॉल लगाकर चेकअप के साथ दवा वितरण किया गया ।उक्त मौके पर मनदीप राम मुखिया विनोद विश्वकर्मा दामोदर चौधरी राकेश सिंह संजीवन कुमार,पंचायत रोजगार सेवक गोविंदा पाण्डेय, प्रभु राम ,आंचल उप निरीक्षक निकसन , प्रधान सहायक सुधीर कुमार ,आशीष कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button