बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला
गुमला:- प्रखंड के हड़ुवाटोली निवासी युवक का दिनांक 7/11/23को सिसई रोड खोरा मोड़ के समीप एक खोरा गांव निवासी युवक के मोटरसाइकिल सवार युवक के चपेट में आ जाने से युवक जितबहान लोहरा उम्र लगभग 35साल के दोनों पैर टुट गया है।जिसका इलाज रिम्स रांची में चल रहा है।आज परिजनों ने मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन खान को इस घटनाक्रम कि जानकारी देते हुए बताया कि जिस मोटरसाइकिल से दुर्घटना हुआ था वो खोरा गांव का ही एक युवक का है। जिसमें मोटरसाइकिल मालिक ने आश्वासन दिया कि थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं करें।हम इलाज में हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं मामले को ना बढ़ाया जाए।कहने के बाद पीड़ित परिवार मामले को थाना तक नहीं लाया।अब मामला इलाज का आया है तो मोटरसाइकिल मालिक सहयोग करने से साफ इन्कार कर रहे हैं। जिसे थक हार कर आज मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश वा गुमला जिला कार्यालय में परिजनों ने इलाज में सहयोग कराने के लिए लिखित आवेदन दिया है। और कहा कि अब मोटरसाइकिल मालिक ने अपने दिए गए आश्वासन से मुखर रहा है और अपशब्द बोली बोल रहा है।जिस युवक का सड़क दुघर्टना में दोनों पैर टुट गया है वह काफी गरीब परिवार से हैं और अपने इलाज कराने में समर्थ नहीं है इसलिए मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन खान से सहयोग का गुहार लगाया है।।
Your posts always provide me with a new perspective and encourage me to look at things differently Thank you for broadening my horizons