झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

सरयू में माँ दुर्गा की आराधना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

Views: 346
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second
सरयू में माँ दुर्गा की आराधना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

पंकज कुमार यादव,

सरयू :नवनिर्मित सरयू प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में सोमवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना कर दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पूजा की शुरुआत माँ शैलपुत्री की आराधना से की गई।

इस अवसर पर प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। माहौल में श्रद्धा और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला।समिति के अध्यक्ष अनुपम प्रसाद ने बताया कि शांति समिति की बैठक में प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन पूरी सख्ती से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूजा स्थल पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अशांति न फैल सके और श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

इस मौके पर समिति के सचिव मिथुन प्रसाद, कोषाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद, रंजित प्रसाद, वशिष्ठ कुमार, जयंत प्रसाद, रंजित सिंह, राहुल सोनी, अभि साहू, सत्यम प्रसाद, आदर्श कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने माँ दुर्गा से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button