मनिका:- मंगलवार को भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान मिथिलेश पासवान समेत कई रैयत ने अंचल अधिकारी से मुलाकात कर भूमि अधिग्रहण से संधित सरल सुविधा से रैयत का भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र बनवाने एवम अंचल से बंशवाली सत्यापित की करने की बात कहा ,फोरलेन निर्माण हेतु एनएच 39 द्वारा अधिग्रण की गई भूमि के दस्तावेज से निपटारा किया जाय उक्त भूमि अधिग्रहण संबंधित वही अंचल अधिकारी को अवगत कराया गया।
अंचल कार्यालय में राशि लिया जा रहा है उक्त मामला लेकर मनिका अंचल अधिकारी द्वारा कहा गया की अगर किसी प्रकार का पैसा लिया जाएगा तो हमे जानकारी दे निश्चित रूप से करवाई किया जाएगा मौके पर अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान मीडिया प्रभारी मिथिलेश पासवान विकाश कुमार रैयत अमरदीप पासवान केश्वर पासवान संजय पासवान रामचंद्र पासवान बलदेव राम अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।