स्थानीय समाचार

धनबाद :चिरकुंडा थाना क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी

धनबाद :चिरकुंडा थाना क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी

धनबाद:- चिरकुंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी.चिरकुंडा थाना क्षेत्र की डुमरकुंडा दक्षिण पंचायत की सीएमडब्ल्यू कॉलोनी के महावीर मंदिर में मांस का टुकड़ा मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए.इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया.थाना प्रभारी रामजी राय पुलिस बल के साथ महावीर मंदिर पहुंचे और मंदिर में पड़े मांस के टुकड़े को हटवाया.

उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की. पंचायत भवन में एसडीपीओ रजत माणिक बाखला की उपस्थिति में बैठक की गयी और लोगों की शिकायत सुनी गयी. मोहल्ले के लोग इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. फिर सभी मंदिर के पास आए तो दूसरे समुदाय की कुछ महिलाएं पुलिस प्रशासन और भीड़ के समक्ष ही गाली-गलौज करने लगीं.

इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.मौके पर काफी संख्या में मौजूद पुलिस अधिकारी और जवानों के रहने के कारण स्थिति नियंत्रण में रही.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button