विद्यार्थी को अच्छे संस्कार के साथ अच्छा इंसान बनाना शिक्षक की वास्तविक सफलता: डॉ. रणजीत

विद्यार्थी को अच्छे संस्कार के साथ अच्छा इंसान बनाना शिक्षक की वास्तविक सफलता: डॉ. रणजीत
Views: 247
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second
विद्यार्थी को अच्छे संस्कार के साथ अच्छा इंसान बनाना शिक्षक की वास्तविक सफलता: डॉ. रणजीत

उधवा। मॉडल कॉलेज (मुरली) में शुक्रवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।कॉलेज के सेमिनार हॉल में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह और छात्रों ने केक काटकर भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्म जयंती मनाई।

प्राचार्य डॉ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक और विद्वान होने के साथ-साथ एक कुशल शिक्षक भी थे। उन्हीं की याद में हर साल भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

एक अच्छा शिक्षक छात्रों के सपनों को पूरा करने में मदद करता है और जीवन को सफलता की ओर ले जाता है।शिक्षक के मेहनत और प्रेरणा से ही छात्र अपने सपनो को पूरा करते है।एक अच्छा शिक्षक जीवन में दिशा दिखाता है,जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है। उपरांत कॉलेज परिसर में फलदार वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


साथ ही छात्रो ने शिक्षकों को उपहार, पेड़ व अन्य देकर सम्मानित किया। मौके पर सोनी कुमार, जितेंद्र कुमार महतो, सुमित साह,मोहन ,करमु महतो,बबलू हेम्ब्रम श्याम लाल, उषा देवी आदि छात्र उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment