Views: 274
0 0
लगातार 3 दिन से बारिश से घरों में घुसा पानी, मोटरों के सहारे घर से निकाला जा रहा है पानी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लगातार 3 दिन से बारिश से घरों में घुसा पानी, मोटरों के सहारे घर से निकाला जा रहा है पानी

संवाददाता प्रेम कुमार साहू घाघरा(गुमला):-घाघरा प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।नदियों पूरे उफान पर बह रही है।शहरी क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। राजा मुहल्ले के लोगों के घरों एवम दुकानों में पानी घुस गया है। जिससे घर एवं दुकान…

लगातार 3 दिन से बारिश से घरों में घुसा पानी, मोटरों के सहारे घर से निकाला जा रहा है पानी
Read Time:2 Minute, 13 Second
लगातार 3 दिन से बारिश से घरों में घुसा पानी, मोटरों के सहारे घर से निकाला जा रहा है पानी

संवाददाता प्रेम कुमार साहू

घाघरा(गुमला):-घाघरा प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।नदियों पूरे उफान पर बह रही है।शहरी क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

राजा मुहल्ले के लोगों के घरों एवम दुकानों में पानी घुस गया है। जिससे घर एवं दुकान में रखा लाखों रुपए का समान बर्बाद हो गया। सुबह से ही पांच मोटर पम्प की मदद से पानी को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है,लेकिन लगातार हो रही वारिस के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है।

खेत खलियान पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान का अनुमान है। अलग-अलग जगहों से घर गिरने की खबरें आ रही है। घाघरा नेतरहाट रोड स्थित राजेश खत्री का मकान रात में अचानक गिर गया,परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे। भगवान की कृपा है कि किसी को भी चोट नहीं लगी सभी सुरक्षित हैं।

लगातार 3 दिन से बारिश से घरों में घुसा पानी, मोटरों के सहारे घर से निकाला जा रहा है पानी

लगातार हो रही बारिश से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। सारा दिन शहर के प्रमुख चौराहा पर बिल्कुल भीड़ न के बराबर थी। लोग अपने घरों में रहने के लिए विवश है। खासकर किसान जो अपने गाढ़ी कमाई खेतों में लगा दिए हैं वह काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

कुछ बुजुर्ग लोगों का कहना है कि हमने अपने 60-70 बरसों में ऐसी वारिस नहीं देखी है। उनका कहना है कि अब भी समय है विकास के नाम पर जो प्रकृति के साथ जो खिलवाड़ किया जा रहा है उसे रोक दे नहीं तो यही प्रकृति एक दिन सब कुछ खत्म कर देगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports