रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)
घाघरा थाना गेट के समीप एनएच पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह जांच जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप एवं मोटरयान निरीक्षक प्रदीप कुमार तिर्की के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी फैलाई गई।
वाहन जांच के क्रम में हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं करने वालों का चालान काटा गया। कई मोटरसाइकिल चालकों को बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹54,000 की दंड राशि वसूली गई। वहीं, जिन वाहनों के कागजात पूर्ण रूप से अनुपलब्ध थे, उन्हें जब्त कर घाघरा थाना परिसर में खड़ा किया गया है।
सड़क सुरक्षा प्रबंधन प्रभारी कुमार प्रभास द्वारा मौके पर रोड सेफ्टी काउंसलिंग दी गई। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग तथा संयमित ड्राइविंग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात से न सिर्फ खुद की, बल्कि दूसरों की जान भी बचाई जा सकती है।
इस अभियान में मंटू कुमार रवानी और प्रिंस कुमार समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
здесь [url=https://bet-vodka.com]водка бэт[/url]