Views: 192
0 0
जामनगर पंचायत भवन 15 दिनों से बंद रहने के विरोध में ग्रामीण एवं शिवसेना पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जामनगर पंचायत भवन 15 दिनों से बंद रहने के विरोध में ग्रामीण एवं शिवसेना पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

बरहरवा ।राजमहल प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी जामनगर पंचायत के पंचायत भवन बंद रहने के विरोध में बुधवार को एक दर्जन ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने धरना प्रशासन किया। धरना प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए शिवसेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष निताई मंडल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन में शामिल होकर समर्थन दिया।…

जामनगर पंचायत भवन 15 दिनों से बंद रहने के विरोध में ग्रामीण एवं शिवसेना पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन
Read Time:2 Minute, 44 Second
जामनगर पंचायत भवन 15 दिनों से बंद रहने के विरोध में ग्रामीण एवं शिवसेना पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

बरहरवा ।राजमहल प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी जामनगर पंचायत के पंचायत भवन बंद रहने के विरोध में बुधवार को एक दर्जन ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने धरना प्रशासन किया। धरना प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए शिवसेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष निताई मंडल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन में शामिल होकर समर्थन दिया।

मौके पर जिला मंत्री विनय मंडल ने बताया कि लगभग 15 दिनों से पंचायत भवन लगातार बंद रहने से आम जनता को जरूरी सरकारी योजनाओं और सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है। पंचायत भवन क्षेत्रीय विकास का केंद्र होता है। इसके बंद रहने से पेंशन , आवास योजना , मनरेगा से जुड़ी मजदूरी भुगतान, जैसी सेवाओं में भारी दिक्कत आ रही है।

आम ग्रामीणों को बार-बार प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।साथ ही पंचायत भवन के सामने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के दौरान सभी ने प्रशासन का अभिलंब पंचायत भवन चालू करने की मांग किया। पंचायत भवन चालू करो जनता को न्याय दो जैसे नारे लगाए गए।

साथ ही शिवसेना नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पंचायत भवन को शीघ्र चालू नहीं किया गया तो प्रखंड मुख्यालय पर उग्र आंदोलन करेगें। साथ ही ज़िला प्रशासन से भी अनुरोध किया गया है कि मामले को प्राथमिकता दें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।


मौके पर उज्जवल ठाकुर,भरत मंडल , सुनील प्रमाणिक ,तपेश मंडल , टुन्नू मंडल , मुन्ना मंडल , सनोज कर्मकार , दीपक कर्मकार , अमन शाह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

क्या कहते हैं

पंचायत सचिव छुट्टी में रहने के कारण पंचायत भवन बंद है वापस अंत ही पंचायत भवन को जल्द ही खोला जाएगा। जांच के लिए अधिकारी को भेजा गया है अगर इसमें दोषी पाए जाते हैं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।मो युसूफ,सीओ सह प्रभारी बीडीओ, राजमहल

Loading

जामनगर पंचायत भवन 15 दिनों से बंद रहने के विरोध में ग्रामीण एवं शिवसेना पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports